ravaniyat.productsbazar.com

The list of best politicians,

वो कहते हैं कि एक राज्य को चलाना, देश को चलाना कोई छोटी बात नहीं होती। बहुत मुश्किल और चुनौतियों से भरा होता है, क्योंकि हम सभी से गलतियाँ होती हैं, पर लोग हमसे उम्मीद करते हैं कि हम किसी तरह की कोई गलती नहीं कर सकते। उस उम्मीद का वज़न बहुत ज़्यादा होता है, और ये उम्मीद गलत भी होती है।

किसी ने हमें अनुरोध भेजा है कि – “I want to become a political leader, what should I do?”

हमने जवाब में लिखा कि –

वो कहते हैं नेता आम लोगों जैसे ही दिखते हैं, पर वे लोगों को निगल जाते हैं — उनके भावों को, उनकी खुशियों को — और बदले में उन्हें केवल दुख देते हैं। उनके पास केवल टूटा हुआ यक़ीन छोड़ जाते हैं।

वो कहते हैं कि नेता दो तरह के होते हैं

—जो अमीर होते हैं, या अमीर बन जाते हैं।

जो गरीब रहने का दिखावा करते हैं और लोगों के बीच रहते हैं।

वो कहते हैं कि ये दोनों ही केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों के भावों से खेलते हैं, उन्हें मूर्ख बनाते हैं।

वो कहते हैं कि एक अच्छा नेता होने का मतलब यह नहीं कि वह अच्छा इंसान है, बल्कि इसका मतलब यह होता है कि वह “अच्छा नेता” है।

वो कहते हैं एक अच्छे नेता की खूबियाँ होती हैं —

वह हमेशा खुद को सुरक्षित रखता है, और लोगों में भी यही बात फैलाता है कि अगर वे सुरक्षित रहेंगे तो बाक़ी सभी को भी सुरक्षित रखेंगे।

वो कहते हैं कि एक नेता कभी किसी का भला जानबूझकर नहीं सोचता, पर अपनी असली नीयत कभी दिखाता नहीं। वह अपने असल उद्देश्य को छिपाकर एक दिखावा करता है, जो उसका असली उद्देश्य होता ही नहीं।

वो कहते हैं कि एक अच्छा नेता हमेशा लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है जैसे वे उसके अपने और बहुत ख़ास इंसान हों; उनके बीच एक बहुत मज़बूत और अनोखा रिश्ता है — जो इंसानी समझ से बाहर का है। मगर वह रिश्ता झूठ और दिखावा होता है।

वो कहते हैं कि एक अच्छा नेता कभी अपनी गलती नहीं मानता। वह अपनी गलती किसी और के सिर मढ देता है और कहता है — “वो उनसे इस बात का बदला लेकर रहेंगे, आप मुझे अपना समर्थन दें, हम उन्हें सबक सिखाकर रहेंगे।”

वो कहते हैं कि नेता जानकारी लीक करने के बदले पैसे लेते हैं, पिछली दरवाज़े से जानकारी बेचते हैं और इस तरह से अमीर बन जाते हैं।वो कहते हैं कि अगर नेता गरीबी में भी रहता है तो भी वह राजा से कम नहीं होता।

वो कहते हैं कि गरीबों का नेता कभी भूखा नहीं सोता। वो कहते हैं कि नेता भूखा इसलिए होता है, फटे कपड़े इसलिए पहनता है और सड़क पर इसलिए सोता है ताकि वो लोगों के जज़्बातों से खेल सके और उनकी सहानुभूति (sympathy) हासिल कर सके।

वो कहते हैं कि नेता कभी बांटता नहीं है बल्कि लोगों से लेता है — खाना, कपड़े, घर — सब ले लेता है, पर दिखाता ऐसा है जैसे उसने बहुत कुछ दिया हो और बदले में लोगों ने उसे ये सब दिया हो।

इन सभी बातों को समझ लेने से आप एक बहुत अच्छे नेता बन जाएँगे।

अगर आप इससे ज़्यादा सीखना चाहते हैं तो ‘रावणियत’ में आइए…

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *