ravaniyat.productsbazar.com

Self respect, jow to take revenge on them who insult me

जो लोग हमारा अपमान एक बार कर सकते हैं, वे लोग वक़्त-वक़्त पर हमारा अपमान करते हैं। वे कभी भी सुधरते नहीं हैं, न ही वे कभी इसे अपनी गलती या बुरी आदत मानते हैं। वे तो इसे हमारी ही गलती या ग़लत बात बता देते हैं।

वो कहते हैं कि समझदार इंसान को ऐसे लोगों से दूर हो जाना चाहिए जो उसका अपमान करते हैं, क्योंकि ऐसे लोग वक़्त आने पर फिर अपमान करेंगे और हमेशा करते रहेंगे। इन्हें किसी भी तरह समझाया नहीं जा सकता, ये लोग किसी न किसी तरीक़े से आपका अपमान करने का रास्ता निकाल ही लेते हैं।

ज़िंदगी की बेहतरी और आत्मशांति के लिए भी यही बेहतर होता है कि उनसे दूरी बना ली जाए। इस बात को जितनी जल्दी समझ लिया जाए, उतना ही अच्छा होता है।

हमें एक अनुरोध भेजा गया है जिसमें हमारे साथी ने लिखा है कि —

“मैं अपने घर का बड़ा बेटा हूँ और मेरे बाद तीन भाई हैं। दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है और दोनों ही हमारे माता-पिता की मरज़ी से हुई हैं। मेरी पत्नी को छोटे भाई की पत्नी के मुक़ाबले कम दहेज मिला, इसी कारण मेरे माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्य मेरा और मेरी पत्नी का अपमान करते हैं, जो अब मेरी सहनशक्ति से बाहर होता जा रहा है। पर मुझे समझ नहीं आता कि क्या करुँ।“

उत्तर में हमने लिखा —

“देखिए, हर घर में थोड़े-बहुत झगड़े और परेशानियाँ सभी को होती हैं, तो इतनी सी बातों को लेकर बहुत ज़्यादा परेशान नहीं होना चाहिए।

पर अगर बात ज़्यादा बढ़ जाए तो बेहतर होगा कि आप उनसे थोड़ी दूरी बनाएँ। ऐसा अक्सर होता है — मैंने कई बार देखा है कि दहेज को लेकर ऐसी समस्याएँ होती हैं।

देखिए, सबसे बेहतर यही होगा कि आप अपनी पत्नी और अपने मान-सम्मान की रक्षा करें। अपना आत्मसम्मान बचाना आपकी ही ज़िम्मेदारी है।

यह सोचना कि कुछ वक़्त बाद परिवार वाले समझ जाएँगे या ऐसा नहीं करेंगे — यह स्वाभाविक है, सबको ऐसा लगता है, पर ऐसा होता नहीं है।

हो सकता है कुछ वक़्त के लिए वे कुछ न कहें, पर कुछ समय बाद फिर वही बातें कहेंगे जिनसे आपको बुरा लगेगा।

इसलिए बेहतर होगा कि अगली बार बुरा लगने से पहले आप मन बना लें कि आपको क्या करना है।

इस अपमान से बचने के लिए उनसे दूरी रखें और उनके सुधरने की उम्मीद न करें।

या फिर उनके सुधरने की उम्मीद रखें और जब तक वे न सुधरें, अपमान के साथ जीते रहें।“

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *